अपनी पहली ही Date पर ऐसा सवाल कर लेती है ये लड़की, दोबारा मुड़कर नहीं देखते लड़के

Summary :

दरअसल, सोफिया फ्रैंकलिन ने अपने पॉडकास्ट के एक हालिया एपिसोड में खुलासा किया कि उन्होंने आखिरी जिन तीन लोगों को डेट किया है, उनसे पहली डेट पर उनके

आज के समय में डेटिंग आम बात है, किसी के साथ भी रिलेशनशिप में आने से पहले लोग अक्सर एक- दूसरे को डेट करते है, मिलते है और बातें करते है। वहीं डेटिंग के समय लड़का-लड़का एक दूसरे के बारे में जानने की कोशिश करते है। वो बात अलग है पहली डेट पर कोई भी इतना कंफर्टेबल नहीं होता है कि सामने बैठे व्यक्ति को सब कुछ ही बता दें। लेकिन वे दोनों एक-दूसरे के व्यवहार को देखते है कि वो कैसे दूसरे से बात कर रहे है आदि। लेकिन एक लड़की ने अपनी डेट पर लड़को से ऐसा सवाल कर लिया की उन्होंने उस लड़की से दोबारा से मिलने की बात नहीं की।
अक्सर ऐसा होता है कि लोग जिसे भी डेट करते है उससे फ्यूचर प्लानिंग, जॉब और भी कई चीजों से बारे में पूछते है क्योंकि वे जानना चाहते है जिसे हम डेट कर रहे है क्या उसमें वो स्पार्क है, जिसकी हम तलाश कर रहे हैं। अपने ही फ्यूचर को देखते हुए एक टिकटॉक स्टार ने कुछ लड़कों को पहली ही डेट पर ऐसे सवाल कर लिया, जिसके बाद उन्हें लोगों ने क्रिटिसाइज करना शुरू कर दिया है।
दरअसल, सोफिया फ्रैंकलिन ने अपने पॉडकास्ट के एक हालिया एपिसोड में खुलासा किया कि मैं सिर्फ अमीर लड़कों को ही डेट करना चाहती हूं, जिसके पास बहुत सारा पैसा हो। आगे वे कहती है, मैं मजाक नहीं कर रहीं हूं, मैंने जिन तीन लोगों को डेट किया है, उनसे पहली डेट पर उनके बैंक अकाउंट की जानकारी मांगी थी। असल में सोफिया का इरादा ये जानने का था कि उसका संभावित बॉयफ्रेंड कितना कमाता है, वह पैसे वाला है या नहीं। 
वे कहती हैं कि सामने वाला जानता है कि मेरे पास नौकरी है, पैसा है, मैं काफी सक्सेसफुल हूं। इसलिए मुझे भी ये पूछने का राइट है कि क्या हम एक ही लेवल के हैं या डेट करके मैं अपना कीमती समय बर्बाद कर रही हूं। हालांकि सोफिया के इस पॉडकास्ट के बाद काफी लड़के भड़क गए है और कह रहे है कि उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए।

Ritika Jangid