सलमान शाहरुख को पीछे छोड़ ये अभिनेता दिखेगा धूम 4 में!

Summary :

NULL

फिल्म चाहे कोई भी हो उसकी ओपनिंग दर्शाती है कि स्टार कितना बड़ा है। जिस तरह से टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की है उससे सभी चकित हैं। पहले दिन 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन अक्षय कुमार और अजय देवगन के भी बस की बात नहीं है। फिल्म ने न केवल वीकेंड बल्कि वीकडेज़ में भी धमाकेदार बिजनेस किया है।

baaghi 2

इस फिल्म के बाद अचानक टाइगर श्रॉफ का कद बढ़ गया है और उनमें स्टार बनने की संभावना नजर आने लगी है। टाइगर श्रॉफ को साइन करने के लिए होड़ मच गई है, लेकिन वे सोच समझ कर ही फिल्म साइन करना चाहते हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, रेम्बो और रितिक के साथ वाली अनाम फिल्म उनके हाथ में है। पहले वे स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 शुरू करेंगे।

Tiger Shroff

बॉलीवुड के एक सूत्र ने बताया है कि टाइगर श्रॉफ के नाम पर ‘धूम 4’ के लिए गंभीरता से विचार किया जा रहा है। धूम सीरिज स्टंट्स और स्टाइल के लिए जानी जाती है और इसमें टाइगर फिट बैठते हैं। हालांकि धूम एक बड़ी सीरिज है जिसमें स्टार से लेकर बजट तक सभी बड़ा होता है।

tiger shroff

टाइगर का वो लेवल तो नहीं है, लेकिन वो ज्यादा पीछे भी नहीं हैं। सूत्र ने बताया ‘धूम 4 में कई परिवर्तन देखने को मिलेंगे। अभिषेक और उदय चोपड़ा की छुट्टी हो जाएगी। इनके जगह नए कलाकारों को लिया जाएगा। टाइगर श्रॉफ के साथ एक और स्टार रखा जाएगा जिससे फिल्म का वजन बढ़ जाएगा।

tiger Shroff

बागी 2 की सफलता के बाद ही टाइगर का नाम धूम 4 के मेकर्स के दिमाग में आया है।’ फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा ‘धूम 4’ को बेहतरीन एक्शन मूवी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इस फिल्म का बजट भी 200 करोड़ रुपये के आसपास हो सकता है।

tiger shroff

धूम सीरिज में अब तक धूम (2004), धूम 2 (2006) और धूम 3 (2013) बन चुकी है। इस सीरिज की तीनों फिल्में सफल रही थीं। धूम में जॉन अब्राहम, धूम 2 में रितिक रोशन और धूम 3 में आमिर खान ने लीड रोल निभाए थे।

अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team