ये रनर Coronavirus की वजह से अपने घर के अंदर 66Km दौड़ा

Summary :

करॉना जैसे बेहद खतरनाक वायरस की वजह से चीन के लोगों ने तो अब अपने घरों से बाहर निकलना तक बंद कर दिया है।

करॉना जैसे बेहद खतरनाक वायरस की वजह से चीन के लोगों ने तो अब अपने घरों से बाहर निकलना तक बंद कर दिया है। इनमें तो कुछ लोग ऐसे भी शामिल हैं जिन्होंने शहर से दूसरे शहर टै्रवल तक करना बंद कर दिया है,मगर वो कहते हैं ना जिंदगी रूकती नहीं। जी हां चीनी मैराथन रनर ने अपने घर के अंदर ही 50 किलोमीटर से ज्यादा की दौड़ लगाई है। इस शख्स का नाम Pan Shancu है।
करी 66 किलोमीटर की दौड़ पूरी
चीन के Pan Shancu में रहने वाला ये शख्स अपने घर के अंदर ही कुल 66 किलोमीटर की दौड़ लगाई है। खबरों के अनुसार उन्होंने अपने घर में 6,450 चक्कर लगाएं हैं और अपनी दौड़ पूरी की है। 
सामने आया वीडियो
इस शख्स के वीडियो को CGTN ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। इसमें वो मुंह पर मास्क पहनकर दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान खास बात यह है इन्होंने 41 मिनट में अपनी यह दौड़ पूरी की है। 

उनकी उम्र 44 साल है
44 वर्षीय Pan Shancu मैराथन रनर हैं। उनके लगभग सभी वीडियो ने लोगों को बहुत ज्यादा प्रभावित किया है। एएफपी ने पेन से फोन से बात भी करी है। उन्होंने बताया कि वह बीते कई दिनों से दौड़ नहीं पा रहे थे,जिसके बाद उन्होंने यह तय किया है कि अब वो घर में ही दौडऩे वाले हैं। इतना ही नहीं उनका ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। वैसे कुछ भी कहो इस खिलाड़ी ने जिंदगी का असली मायने बता दिए कि लाइफ थमती नहीं बस दौड़ते रहो। 

Desk Team