पाकिस्तानी लड़की के लिए गाया 'दीदी' का ये गाना, विदेशी लड़के ने किया कमाल - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

पाकिस्तानी लड़की के लिए गाया ‘दीदी’ का ये गाना, विदेशी लड़के ने किया कमाल

एक विदेशी शख्स लता मंगेशकर का एक मशहूर गाना को गाते हुए नजर आ रहा है रिपोर्ट के अनुसार ये विदेशी लड़का पाकिस्‍तानी लड़की के लिए लता दीदी का गाना ‘अजीब दास्तां है ये’ गाता नजर आ रहा है यह वीडियो फ्रांस के राजधानी पेर‍िस की एक स्‍ट्रीट का बताया जा रहा है जिसे लोग सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं

भारत की मशूहर गायिका लता दीदी का गाना देश समेत पूरी दुनिया में प्यार करने वालों के लिए फेवरेट मने जाते है| भला कौन मुरीद नहीं होगा इनके इतनी सुरीली आवाज का दीदी के उपनाम से जाने जाने वाली लता मंगेशकर के गाने हमेशा सदाबहार होते है हाल ही में उनका एक गाना देश से दूर विदेशी लोगो को भी अपना दीवाना बना रहा है| उनके गानो में कुछ बात ही ऐसी है की उनको सुनने के लिए काफी इन्तजार भी करने को तैयार रहते हैं| 

दरअसल, इन दिनों एक विदेशी शख्स लता मंगेशकर का एक मशहूर गाना को गाते हुए नजर आ रहा है रिपोर्ट के अनुसार ये विदेशी लड़का पाकिस्‍तानी लड़की के लिए लता दीदी का गाना ‘अजीब दास्तां है ये’ गाता नजर आ रहा है यह वीडियो फ्रांस के राजधानी पेर‍िस की एक स्‍ट्रीट का बताया जा रहा है जिसे लोग सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं| प्यार करने वाले अक्सर इन गानों को गाते है और अपनी दिल रुबा को अपने गाना गाने से मानते है| 
वीडियो को देखने से पता चलता है की एक लड़की रास्ते से गुजर रही होती है जिसके बाद स्ट्रीट परफॉर्मर उससे पूछता है कि, आप कहां से हैं, लड़की बताती है कि, वह पाकिस्तान की रहने वाली है, जिसके बाद वो शख्स लता मंगेशकर का ये शानदार गाना गाने लगता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक स्ट्रीट परफॉर्मर कैसे ‘दिल अपना और प्रीत पराई’ फिल्म का गाना ‘अजीब दास्तां है ये’ गाता नजर आ रहा है| 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर से इस वीडियो को @MaheeraGhani नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है मात्र  42 सेकंड के इस वीडियो को अब तक करीब 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है जिसमे 14 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है| 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।