काजीरंगा नेशनल पार्क का ये बाघ बाढ़ से बचने के लिए बेडरूम में आराम फरमाते आया नज़र

Summary :

असम में बाढ़ के कारण इंसानों के साथ-साथ जानवरों पर भी आफत आ गई है। असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में एक गेंडे की मौत हो गई।

असम में बाढ़ के कारण इंसानों के साथ-साथ जानवरों पर भी आफत आ गई है। असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में एक गेंडे की मौत हो गई। दरअसल बाढ़ का पानी नेशनल पार्क में भर गया था जिसकी वजह से उसकी मृत्यु हो गई। 
एक बाघ की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल हाे रही है। काजीरंगा के पास एक इलाके की यह तस्‍वीर है और उसमें में बाघ बेड पर आराम करते हुए दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर बाघ की बेड पर आराम करती हुए तस्वीर खूब वायरल हो गई है। 
लोगों के अनुसार जब उन्होंने बेड पर बाघ को देखा तो वह डर गए और चारों तरफ तहलका मच गया। इसके साथ ही जब आसपास के लोगों ने बाघ को देखा उन्होंने भी अपना घर खाली कर दिया और वह सुरक्षित जगहों पर चले गए। खबरों के मुताबिक पार्क में पानी भर गया था जिसके बाद बाघ वहां से भागकर घर में आ गया और बेड पर आराम से लेट गया। 
उसके बाद लोगों ने वन विभाग को बताया और वहां के अधिकारियों ने रेस्‍क्यू शुरु करा दिया। वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट इंडिया ने अपने ट्विटर अकांउट पर इस बाघ की बेड पर आराम फरमाते हुए तस्वीरें शेयर करी। 

सोशल मीडिया पर आते ही यह तस्वीरें वायरल हो गईं। बाघ की तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि बाढ़ के पानी से बचने के लिए बाघ सुरक्षित स्‍थान तलाशते हुए वहां आ गया। जबकि दूसरे यूजर ने लिखा कि बाघ काफी भूखा और थका हुआ है। 

इस मामले पर वन विभाग ने कहा कि बाघ को शांत करने और उसे सुरक्षित बाहर निकालने का काम जारी है। असम में बाढ़ से हालात बहुत खराब हो चुके हैं। असम में 29 लोगों की मौत बाढ़ की वजह से हो गई है ताे वहीं इस आपदा से 57 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

 

Desk Team