लगभग आप और हम सभी लोग ऐसा मानते हैं कि हम जितना ज्यादा कोलगेट का उपयोग करेंगे दांत उतने ही ज्यादा साफ होंगे। मगर ऐसा कुछ भी नहीं है। जी हां क्योंकि ज्यादा कोलगेट का इस्तेमाल करने वाले के दांतों को नुकसान पहुंचता है।

क्योंकि टूथपेस्ट का इस्तेमाल तो केवल मुंह और दांत को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता है। लेकिन कोलगेट का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से यह दांतों के लिए नुकसानदायक होता है। सभी डेंटिस्टों का मानना है कि ब्रश पर कोलगेट का इस्तेमाल मटर के दाने के बराबर करना चाहिए।

क्योंकि ज्यादा टूथपेस्ट का इस्तेमाल बच्चों को ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। टूथपेस्ट में पाए जानें वाला फ्लोराइड दांतों को मजबूती देता है लेकिन दांतों पर लगे प्लाक और गंदगी को टूथब्रश ही साफ कर पता है। टूथपेस्ट का झाग मुंह में बनने वाले जर्म्स को दूर करता है और मुंह का पीएच लेवल घटाता है।

सामान्य तौर पर बढ़ों को तो टूथपेस्ट का इस्तेमाल मटर के दाने के बराबर करना चाहिए। जबकि बच्चों के लिए तो इतना कोलगेट का इस्तेमाल करना भी खतरनाक है।

क्योंकि इस टूथपेस्ट में फ्लोराइड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसलिए आप अपने बच्चों को भी कम मात्रा में टूथपेस्ट दें या फिर बाजार से बच्चों के लिए अगल से बनाए जाने वाला अलग टूथपेस्ट खरीद कर दें।


Download Android App
Download iOS App



