ईरान में जंग के बीच आसमान में लड़ाकू विमान और ड्रोन कहर मचाते हुए नजर आए है लेकिन इस बार तेहरान के आसमान में UFO जैसी रहस्यमय रोशनी नजर आई है जिसके चलते वहां हड़कंप मच गया है। ईरान की राजधानी तेहरान से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जहा तेहरान के आसमान में एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। इस रहस्यमय घटना को लेकर अलग अलग दावे किए जा रहे है और अटकलें लगाई जा रही है कि यह ड्रोन, विमान या कुछ और तेज गती से जगमगाती हुई वस्तु क्या थी।
ईरान के आसमान में दिखा UFO!
ये वीडियो एक ईरान के व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड किया हुआ बताए जा रहा है वहीं इस वीडियो में आसमान में एक चमकती हुई वस्तु नजर आती है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोगों ने इसे UFO या किसी अज्ञात विमान से जोड़कर देखा, जबकि अन्य लोगों ने इसकी पहचान को लेकर अलग-अलग अनुमान लगाए। हालांकि, इस वायरल वीडियो के आधार पर यह पुष्टि नहीं हुई है कि दिखाई दे रही वस्तु वास्तव में कोई UFO ही है।
Videos show an illuminated object moving through Tehran’s night sky🤫🥴 pic.twitter.com/4UlPIUHNXK
— WhySoSerious (@Kristo40137756) September 21, 2026
वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा तेज
ईरान में इस वीडियो के वायरल होने के बाद चर्चा तेज हो गई है लेकिन अभी तक ईरान की सैन्य अधिकारियों ने बयान जारी नहीं किया है और पहचान नहीं की गई है। बता दे की सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो अक्सर तेजी से वायरल होते हैं, लेकिन उनकी प्रामाणिकता और वीडियो में दिखाई देने वाली वस्तु की वास्तविक पहचान की पुष्टि जरूरी होती है। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के आधार पर इसे केवल कथित UFO देखे जाने की घटना के रूप में ही बताया जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App




