इस समय पूरा देश कोरोना वायरस के कहर से जंग लड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 15 अप्रैल से 3 मई तक लॉकडाउन – 2 का ऐलान मंगलवार 14 अप्रैल को किया था। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी लोगों ने उनके इस फैसले का समर्थन किया है। लॉकडाउन – 2 पुड़ियों पर लिखकर लोगों ने जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट मुहैया करा रहे हैं।

लॉकडाउन – 2 पुड़ियों पर लिखा

गुरुवार को अखिल भारतीय केसरवानी युवक सभा ने लॉकडाउन – 2 लिखकर पुड़ियां तलीं और पीएम के इस फैसले का समर्थन किया। समाजसेवी संगठन पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में जरूरतमंदों को भोजन पहुंचाते के लिए फूड पैकेट बनाकर कोरोना की इस जंग में बड़ी संख्या में जिला प्रशासन को मुहैया करा रहे हैं।
खाने वाले रंग से पुड़ियों पर लिखा

बनारस में जरूरतमंदों के लिए कोई पूड़ी – सब्जी तो कोई रोटी – सब्जी तो कोई अनाज के पैकेट बांट रहे हैं। गुरुवार को जो पुड़ियां केसरवानी सभा ने तलीं उसमें लॉकडाउन -2 का स्वाद साफ तौर पर दिखाई दे रहा था। उन्होंने खाने वाले रंग से पुड़ियों पर लॉकडाउन -2 लिखा।
भोजन के पैकेट बांटेंगे 3 मई तक

केसरवानी समाज के लोगों ने बताया कि जरूरतमंदों को इसी तरह पुड़ियां 3 मई तक लॉकडाउन के दौरान तक वह लोग बांटेंगे।
भूखों का पेट भर रहे हैं कई समाजसेवी संगठन

जिला प्रशासन के साथ मिलकर वाराणसी में भोजन पैकेट और राशन वितरण का अलग – अलग समाजसेवी संगठन काम कर रहे हैं। पीएम की अपील के बाद इसी केसरवानी समाज ने सफेद रंग के गमछों में मोदी गमछा छपवाया और लोगों में बांटा था।


Download Android App
Download iOS App



