ऊंची इमारतों में सीढ़ी के बजाय लोग लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं
लिफ्ट में अक्सर शीशे होते हैं, जहां लोग अपना गेटअप देख लेते हैं या मेकअप कर लेते हैं
लेकिन क्या आप जानते हैं कि लिफ्ट में शीशा लगाने का असली कारण क्या है?
दरअसल, ये सिर्फ सजावट के लिए नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लगाया जाता है
जापान की एलिवेटर एसोसिएशन ने कांच लगाने को अनिवार्य किया है ताकि क्लॉस्ट्रोफोबिया से बचा जा सके
क्लॉस्ट्रोफोबिया एक ऐसी स्थिति होती है जहां पर व्यक्ति को छोटी और बंद जगहों पर घुटन महसूस होती है
कांच होने से लिफ्ट बड़ी लगती है, जिससे लोगों को खुलापन महसूस होता है
सुरक्षा के लिए भी कांच जरूरी है, ताकि लोग एक-दूसरे पर नजर रख सकें और बोरियत न महसूस करें


Download Android App
Download iOS App











