Woman Enumerated The Sorrows Of Being A Millionaire's Wife, कहा- 'आप समझ नहीं सकते मेरा दुख'

महिला ने गिनवाए करोड़पति की पत्नी होने के दुख, कहा- ‘आप समझ नहीं सकते मेरा दुख’

Rich Wife Problems

Rich Wife Problems: आज के समय में महिला, पुरुषों से कम नहीं हैं। वह पुरुषों के बराबर काम करती है और अपनी आर्थिक स्थिति के सुधार के लिए पुरुषों पर बिल्कुल भी निर्भर नहीं रहती हैं। हालांकि आज भी कुछ ऐसी महिलाएं है जो अपने पतियों के कमाई पर निर्भर रहती है और अपने महंगे शौक पूरे करती है।

Rich Wife Problems

अक्सर दुबई से ऐसी महिलाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं, जो अपने अमीर पतियों से मिली लाइफस्टाइल को जमकर फ्लॉन्ट करती हैं। हालांकि एक ऐसी ही करोड़पति हाउसवाइफ ने अपनी ज़िंदगी के दुखों का खुलासा किया है।

image 6467145

महिला ने ऑनलाइन साझा किया दुख

अमीर लोगों के पास पैसों की कमी नहीं होती है ऐसे में अगर उन्हें कुछ भी सामान चाहिए होता है तो उन्हें ज्यादा सोचना नहीं पड़ता। लेकिन अब महिला ने करोड़पति की पत्नी होने के इतने दुख गिनवाए है कि लोग भी समझ नहीं पा रहे कि ये कैसे दुख है।

Rich Wife Problems

महिला ने क्या बताया?

Rich Wife Problems: सौदी नाम की इस महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर एक वीडियो साझा किया और बताया कि लोग समझते हैं कि वो तनावमुक्त है, लेकिन ऐसा नहीं है। वो बताती है कि उसे महंगे रेस्तरां में परोसा जाने वाला ढेर सारा खाना पसंद नहीं है। उसे बिल्कुल अच्छा नहीं लगता, जब दूसरी महिलाएं उसके पति का ध्यान आकर्षित करती हैं।

Rich Wife Problems

इसके अलावा जो सबसे बड़ी चीज़ उसे अपनी ज़िंदगी में बुरी लगती है, वो है हर वक्त सुंदर दिखने का प्रेशर। इसके लिए उसे लगातार सैलून और पार्लर के चक्कर काटने पड़ते हैं।

सौदी ने ट्रिप पर उड़ाए करोड़ों

image 3469869

आपको जानकर हैरानी होगी कि सौदी अपने पति जमाल के लाखों रुपये शॉपिंग में उड़ा देती है। वो $500,000 यानि 4 करोड़ रुपये की यूरोप ट्रिप पर गई थी, जहां उसने करीब 42 लाख की डिज़ाइनर शॉपिंग की थी। लोगों ने जब महिला की आलीशान ज़िंदगी और उसकी बातें सुनी तो उन्होंने उसे दिखावा करार दिया और कहा इतनी तकलीफ है तो गरीबों में दौलत दान दे दो।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 7 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।