बाल खींचे और बरसा दिए थप्पड़, महिला ने पुलिसकर्मी को बुरी तरह पीटा, VIDEO देखकर सिर पकड़ लेंगे आप

Summary :

Woman Fighting with Police: आपने अपने आसपास कई लड़ाई झगड़े देखे होंगे। सोशल मीडिया पर भी अक्सर पति-पत्नी या दोस्तों में लड़ाई का वीडियो वायरल होते हैं। लेकिन कुछ लोग इतने हिम्मत वाले होते है कि वे पुलिस वालों से लड़ जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी से हाथापाई करती नजर आ रही है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का बताया जा रहा है। देखें Viral Video UP के आगरा के थाना ट्रांस यमुना में घुसकर महिला ने पुलिस कर्मियों से मारपीट की व अभद्रता की…

Woman Fighting with Police: आपने अपने आसपास कई लड़ाई झगड़े देखे होंगे। सोशल मीडिया पर भी अक्सर पति-पत्नी या दोस्तों में लड़ाई का वीडियो वायरल होते हैं। लेकिन कुछ लोग इतने हिम्मत वाले होते है कि वे पुलिस वालों से लड़ जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी से हाथापाई करती नजर आ रही है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का बताया जा रहा है।

देखें Viral Video

Police Fighting Video: पुरानी शिकायत पहुंची थी महिला

थाने में एक महिला अपनी पुरानी शिकायत लेकर पहुंची और बहस करने लगी। पुलिस के अनुसार, महिला ने सितंबर 2024 में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी जांच के बाद जनवरी 2025 में मामला बंद कर दिया गया था, लेकिन महिला फिर से थाने पहुंच गई और अपनी शिकायत फिर से खोलने की मांग करने लगी। जब पुलिस ने उसे समझाया, तो वह भड़क गई और हंगामा करने लगी। महिला ने पुलिस पर झूठे आरोप लगाए, जिससे आगरा पुलिस की बदनामी हो सके।

पुलिस से भिड़ गई महिला

पुलिस का कहना है कि महिला ने जानबूझकर हंगामा किया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में वह छेड़छाड़ और मारपीट के झूठे आरोप लगा रही है, ताकि आगरा पुलिस को बदनाम किया जा सके। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले महिला पुलिसकर्मी को धक्का दे रही है और फिर देखते ही देखते ही दोनों में भयानक लड़ाई हो जाती है। महिला पुलिसकर्मी के बाल तक खींचने लगी और उसे एक के बाद एक थप्पड़ मारे।

ये भी पढें- Viral Video: इस लड़के ने तो लड़कियों को भी पीछे छोड़ दिया, साड़ी पहनकर मेट्रो में की ऐसी हरकत

Neha Singh