आपने कभी सोचा है कि अगर आपको बाथरूम में अचानक से सांप मिल जाए तो आपकी कैसी हालत होगी। लेकिन क्या होगा उस इंसान का जिसको एक ही दिन में बाथरूम में दो अलग-अलग सांप नजर आ जाएं। हाल ही में कुछ ऐसा ही वाक्या ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली महिला के साथ हुआ है जिसने अपने बाथरूम में एक नहीं बल्कि दो सांप देखें हैं और जिन्हें देख महिला की चीख निकल गई। यह महिला क्रेएंस की रहने वाली है। जब महिलाए निकोल एर्रे शुक्रवार के दिन बाथरूम में गई तो उन्हें टॉयलेट पॉट के अंदर एक अजगर दिखा। एक अखबार में बातचीत करते हुए महिला ने कहा मैं काम से लौटी थी,मैं बाथरूम में गई। टॉयलेट पॉट खुला हुआ था मुझे वहां पर कुछ नजर आया।

निकोल एर्रे ने तभी के्रएंस स्नेक रिमूवल्स को बुलाया जिसके बाद उन्होंने इस तस्वीर को फेसबुक पर साझा किया। आप तस्वीर में देख सकते हैं कैसे अजगर टॉयलेट पॉट में बैठा हुआ है। जिसके कुछ देर बार अजगर वॉश बेसिन पर जा पहुंचा।

दिलचस्प बात यह कि ये मामला यहीं शांत नहीं हुआ दूसरे दिन उसी महिला को अपने उसी बाथरूम में एक और सांप दिखा। फिर उन्होंने बताया कि मैं वहां पहुंची और सांप को देखते ही वहां से भाग निकली मुझे लगा कि यह क्या मजाक है समझ नहीं आ रहा था कि मेरे घर में ही क्यों सांप आ रहे हैं।
क्रेएंस स्नेक रिमूवल्स ने अगले दिन एक और अलग तस्वीर डालकर लिखा आज हमें उसी पते पर एक और सांप मिला है। यहां पर टॉयलेट के अंदर एक और अजगर बैठा हुआ था। इस घर में दो दिन में दो सांप मिले। बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया में इस मौसम में कई तरह के सांप और अजगर जंगल से निकलते हैं और टॉयलेट पाइपलाइन के रास्ते घरों में घुस जाते हैं।


Download Android App
Download iOS App



