महिला ने इस कॉमेडियन से इंस्पायर हो कर बना दी च्यवनप्राश स्मूदी, तो भड़क गए ट्विटर यूजर्स

Summary :

अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो जाते हैं। हालांकि अब तो सोशल मीडिया पर कुछ समय से खाले को लेकर भी विभिन्न-विभिन्न एक्सपेरिमेंट भी वायरल होना शुरु हो गए हैं।

अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो जाते हैं। हालांकि अब तो सोशल मीडिया पर कुछ समय से खाले को लेकर भी विभिन्न-विभिन्न एक्सपेरिमेंट भी वायरल होना शुरु हो गए हैं। सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले ही गुलाब जामुन पाव, मैगी की खीर यह एक्सपेरिमेंट वायरल हुए थे। 
इसी बीच अब सोशल मीडिया पर च्यवनप्राश स्मूदी वायरल हो रही है। इस स्मूदी की तस्वीर ट्विटर पर एक यूजर ने कॉमेडियन वीर दास को टैग करते हुए शेयर की। बता दें कि आयुर्वेद का एक स्वास्‍थ्य सप्लीमेंट च्यवनप्राश है। भारत में यह बहुत इस्तेमाल होता है। दरअसल नेटफ्लिक्स पर वीर दास का एक शो आया जिसे देखने के बाद यूजर ने च्यवनप्राश स्मूदी को बनाई और डेडिकेट भी उन्हें किया। 

बता दें कि च्यवनप्राश के टेस्ट को लेकर अपने शो वीर दास फॉर इंडिया में वीर दास ने मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा था कि यह एक बुरे सपने की तरह भारत में बच्चों के लिए है। च्यवनप्राश पर वीर दास के मजाक के बाद ट्विटर यूजर ने यह स्मूदी बनाई और साथ ही ट्विटर पर उन्हें टैग करके शेयर किया। 

हालांकि इस ट्विटर यूजर ने एक दूसरा ट्वीट भी किया जिसमें उन्‍होंने इस स्मूदी को बनाने की रेस्पी भी बताई। यूजर के इस ट्वीट पर वीर दास ने मजेदार कमेंट किया। च्यवनप्राश स्मूदी का यह आइडिया सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्‍कुल पसंद नहीं आ रहा। 

यूजर्स ने की कड़ी आलोचना


1.

2.

3.

4.

Desk Team