सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसने भी इस वीडियो को देखा है उन सबके ही होश उड़ गए हैं। दरअसल प्लेन का अपातकालिन दरवाजा महिला ने खोल दिया।

खबरों में बताया जा रहा है कि विमान में बैठने के बाद महिला को घुटन होने लगी थी जिसके बाद उसने ताजी हवा के लिए विमान का आपातकालीन दरवाजा ही खोल दिया। बता दें कि महिला ने जब प्लेन का इमरजेंसी गेट खोला था उस समय प्लेन रनवे पर उड़ने के लिए था। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है।
यहां देखिए वीडियो
मामला है चीन का
खबरों में बताया जा रहा है कि यह चीन का मामला है। सोमवार को चीन की Xiamen Airlines में महिला सवार हुई थी। यह प्लेन चीन के Wuhan से Lanzhou जा रहा था। महिला भी Lanzhou जा रही थी।

एक रिपोर्ट के अनुसार, महिला जब प्लेन में अपनी सीट पर बैठी थी उसे थोड़ी देर बाद ही घुटन लगना शुरु हो गई और महिला को ताजी हवा चाहिए थी। प्लेन का आपातकालीन दरवाजा महिला ने बोर्डिंग खत्म होने के दौरान ही खोल दिया।
चेतावनी दी थी दूसरे यात्री ने
प्लेन के आपातकालीन दरवाजे के जब लीवर को महिला खींच रही थी तो उसके साथ बैठे एक यात्री ने ऐसा करने के लिए कहा था। साथ ही चेतावनी भी दी थी कि ऐसा आप नहीं कर सकती हैं। लेकिन उस यात्री की बात महिला ने सुनी ही नहीं।

क्रू को जब विमान में गहमागहमी के बाद जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को इसकी खबर दी। खबरों के अनुसार, विमान में पुलिस दाखिल हुई और पुलिस स्टेशन महिला को ले गई। महिला की इस गुस्ताखी के कारण विमान 1 घंटे की देरी से उड़ पाया।


Download Android App
Download iOS App



