OMG: कार के बराबर होता है दुनिया के सबसे बड़े जीव का दिल, फोटो देख नहीं होगा विश्वास - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

OMG: कार के बराबर होता है दुनिया के सबसे बड़े जीव का दिल, फोटो देख नहीं होगा विश्वास

दुनिया में कई जीव-जन्तु है, जो अपने आकार और अपनी-अपनी अलग विशेषता के लिए जाने जाते है। छोटे से बड़े जानवर सबके अपने-अपने शारीरिक तंत्र होते है। पर दुनिया में सबसे बड़ा दिल किस जानवर का है आपको पता है? अगर नहीं तो आप जान कर हैरान होंगे कि दुनिया के सबसे बड़े जीव के दिल का आकार एक कार के आकार के बराबर होता है। जिसके फोटो देखने भर से आपको हैरानी हो सकती है।

opener 2 copy

सबसे बड़ा दिल वाला जीव

पानी में रहने वाले जीव ब्लू व्हेल के पास दुनिया का सबसे बड़ा दिल होता है, जो 14 फीट लंबा, 6 फीट चौड़ा और 5 फीट ऊंचा तक हो सकता है। आपको जानकर और हैरानी होगी कि ब्लू व्हेल के दिल के बराबर वॉक्सवैगन बीटल्स कार भी होती है, जो अपने आप में सबसे अनोखा है। कनाडा के टोरंटो के रॉयल ओंटेरियो म्यूजियम में एक ब्लू व्हेल का दिल है। जो पांच फीट ऊंचा, चार फीट चौड़ा और पांच फीट लंबा है। इस दिल को देखने के बाद कोई भी चौंक जाए।

WhaleHeart 1140x630 1

व्हेल का औसत वजन 40,000 पाउंड होता है। इनके शरीर के अनुपात में उनके दिल का वजन 400 पाउंड का होता है। एक बड़े ब्लू व्हेल की लंबाई लगभग 30 मीटर, या 98 फीट है, जो बोइंग 737 की लगभग बराबर होती है। इनके बच्चे 2 से 3 टन वजन के साथ पैदा होते है और लगभग 08 मीटर लंबा होते है।

घरती पर सबसे बड़ा दिल

इस धरती पर किसी भी जीव-जंतु का इतना बड़ा दिल नहीं होता। अफ्रीकन हाथी को धरती पर रहने वाला सबसे लंबा-चौड़ा जानवर माना जाता है, जिसका गोलाकार हृदय 30 पाउंड (करीब 13 इंच 6 किलो) का होता है। लेकिन हाथी के दिल की तुलना में व्हेल का दिल चौबीस गुना भारी होता है, तो आप सोच सकते है कि व्हेल का वजन कितना हो सकता है।

blue whales

क्या आपको मालूम है कि एक व्यक्ति के दिल का वजन कितना होता है? अगर पता है, तो हमें कमेेंट करके जरूर बताएंय़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − eight =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।