बालों के लिए बादाम का तेल बहुत लाभकारी होता है। बादाम का तेल बालों में लगाने से मजबूत और लंबे होते हैं। बालों को खूबसूरत रखने के साथ-साथ यह आपके चेहरे के लिए भी बहुत सेहतमंद है। आपकी चेहरी की खूबसूरती को बढ़ाने में बादाम का तेल बहुत फायदेमंद होता है।

एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ई यह बादाम तेल में पाए जाते हैं। त्वचा के लिए यह सारे तत्व बहुत लाभकारी होते हैं। बादाम तेल चेहरे की झुर्रियों को भी दूर करता है।

कई लोग झुर्रियाें को दूर करने के लिए एंटी एजिंग क्रीम का प्रयोग करते हैं लेकिन उसे भी उनकी झुर्रियां नहीं खत्म होती हैं। लेकिन बादाम के तेल से आप सिर्फ झुर्रियां ही नहीं बल्कि लंबे समय तक अपने आपको यंग और खूबसूरत भी रख सकते हैं।
इस तरह करें बादाम तेल का इस्तेमाल

कई पोषक तत्व बादाम के तेल में होते हैं। पोषण देने के साथ-साथ यह त्वचा में कोलेजन प्रोडक्शन भी बढ़ाता है। चेहरे के कसाव को भी यह बनाए रखता है। बादाम का तेल चेहरे पर लगाने से झुर्रियां दूर होती है साथ ही आप लंबे समय तक जवां और खूबसूरत रहते हैं।

रात को सोने से पहले अपने मुंह को अच्छे से फेसवॉश से धो लें ताकि आपके चेहरे से सारी गंदगी निकल जाए। बादाम का तेल चेहरा पोंछने के बाद लगा लें और दो मिनट तक चेहरे को हल्के हाथों से मसाज लगातार करते रहें।

चेहरे पर बादाम तेल पूरी रात ऐसे ही रहने दें उसके बाद सुबह चेहरा पानी से धो लें। रोजाना चेहरे पर बादाम का तेल लगाने से आपको बहुत जल्दी फायदा नजर आएगा। चेहरे से झुर्रियां कम होंगी और स्किन सॉफ्ट के साथ ग्लो भी करेगी।

कई लोगों के चेहरे पर दाग-धब्बे या ऑयली होती है उसके लिए आप तेल में नींबू की दो या तीन रस डाल दें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो इसका यूज करने से पहले पैच टेस्ट कर लें।



Download Android App
Download iOS App



