स्‍व‍िचबोर्ड में दिमाग लगा रही इस प्यारी बिल्‍ली कि हुई ऐसी दुर्दशा की अब पहचान पाना हुआ बेहद मुश्किल

Summary :

वैसे बिल्लियों को लेकर एक मशहूर कहावत है दूध का जला,छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है। लेकिन इस प्यारी सी बिल्ली के साथ जो कुछ भी हआ उसके बाद तो ऐसा मानों की कोई नई कहावत लिखनी पड़ जाएगी।

वैसे बिल्लियों को लेकर एक मशहूर कहावत है दूध का जला,छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है। लेकिन इस प्यारी सी बिल्ली के साथ जो कुछ भी हआ उसके बाद तो ऐसा मानों की कोई नई कहावत लिखनी पड़ जाएगी। ऐसा इसलिए कि हर जगह तांक-झांक करने की आदत इस बिल्ली को काफी ज्यादा महंगी पड़ गई। हाल ही में ट्विटर पर @owurakuwaa नाम की एक यूजर ने अपनी प्यारी सी पालतू बिल्ली की कुछ फोटोज शेयर की है जिसे देखकर आपको पहले तो दुख होगा लेकिन फिर हंसी भी आएगी। 

लगभग सभी लोग बिल्लियों के स्वभाव से वाकिफ हैं। क्योंकि बिल्लियों में कौतूहल ज्यादा होती है और वह कभी शांत नहीं बैठती हैं हमेशा तांक-झांक करने में लगी रहती हैं। ये प्यारी सी बिल्ली भी कुछ ऐसा ही कारनामा करने में लगी हुई थी जो इनको अब काफी महंगा पड़ चुका है। घर में एक स्विच बोर्ड खुला हुआ था। बिल्ली उसमें अपना सिर घुसाकर झांक रही थी फिर क्या था हो गया कुछ ऐसा जिसका खामियजा खुद बिल्ली को ही भुगतना पड़ा। 

बिल्ली को इलेक्ट्रिक सॉकेट ने दिया झटका

बिल्ली की मालकिन ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा है कि बीती रात क्यूरियोसिटी ने बिल्ली को तकरीबन मार ही दिया था। दरअसल बिल्ली ने जिस इलेक्ट्रिकल सॉकेट में अपना सिर घुसाया था उसने उसे काफी जोरदार झटका दे दिया। बिजली का झटका देखने के बाद प्यारी बिल्ली का चेहरा वाकई देखने लायक है। 

इन फोटोज के ट्विटर पर सामने आते ही लोगों की हंसी छूट रही है। वहीं कई यूजर्स को बिल्ली के लिए काफी ज्यादा दुख भी हो रहा है। वहीं एक यूजर ने तो बिल्ली की तुलना एलबर्ट आइंस्टीन से ही कर डाली है। 

Desk Team