Halloween 2024: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन, जानें दिलचस्प किस्से

Summary :

हैलोवीन हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाने वाला एक पश्चिमी त्योहार है।

हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाने वाला हैलोवीन एक पश्चिमी देशों का त्योहार है

यह त्योहार मुख्य रूप से अमेरिका, यूरोप और कई अन्य देशों में धूमधाम से मनाया जाता है

इस दिन लोग भूत, चुड़ैल और डरावने कॉस्टयूम में सजते हैं और दूसरों को डराते हैं

हैलोवीन का इतिहास प्राचीन सेल्टिक त्योहार ‘सामहिन’ से जुड़ा हुआ है, जो मृतकों की आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता था

सामहिन केल्टिक परंपरा थी, जिसमें माना जाता था कि इस दिन रोशनी और अंधेरे के परिवर्तन के समय, दोनों दुनियाओं के बीच की सीमा कम हो जाती है

माना जाता है कि इस दिन मृतकों की आत्माएं धरती पर लौट आती हैं

हैलोवीन का प्रतीक चिन्ह जैक-ओ-लैंटर्न है, जिसे बुरी आत्माओं को दूर भगाने के लिए बनाया जाता है

लोग अपने घरों में जैक-ओ-लैंटर्न सजाते हैं, जिसमें कद्दू के अंदर मोमबत्ती जलाकर रखा जाता है

हैलोवीन पर डरावनी सजावट, जैसे कंकाल, मकड़ियों के जाले, और भूतिया रोशनी से घरों को सजाया जाता है, और सभी उम्र के लोग इसमें भाग लेते हैं

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।