गूगल इस वक़्त सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन है
गूगल की शुरुवात आज से 26 साल पहले हुई थी
बहुत कम लोग ही हैं जिन्हें ये पता है कि गूगल पर कौन सा शब्द सबसे पहले सर्च किया गया था
गूगल पर सबसे पहले सर्च की गई चीज़ स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष गेरहार्ड कैस्पर का नाम था
साल 1998 में, गूगल के फ़ाउंडर लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने कंप्यूटर वैज्ञानिक जॉन हेनेसी के लिए गूगल का डेमो किया था
इस दौरान, उन्होंने कैस्पर का नाम अल्टाविस्टा और गूगल दोनों पर सर्च किया था
गूगल ने जवाब में बताया था कि गेरहार्ड कैस्पर स्टैनफ़ोर्ड के प्रेसिडेंट हैं
लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने शुरुआत में Google.stanford.edu एड्रेस पर BackRub के नाम से एक इंटरनेट सर्च इंजन बनाया था
बाद में इसका नाम बदलकर गूगल कर दिया गया



Download Android App
Download iOS App












