आयुर्वेद में कई ऐसे पेड़-पौधे हैं, जिनका इस्तेमाल भोजन से लेकर शरीर की कई बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है।
अगस्त्य का पेड़ प्राचीन और एक खास पेड़ है।
अगस्त्य के पेड़ का फूल, पत्तियां, जड़ और छाल सभी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है।
अगस्त्य के पेड़ में आयरन, विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते है।
बता दें कि अगस्त्य के पेड़ को अगस्ति या गाछ मूंगा के नाम से भी जाना जाता है।
अगस्त्य के पेड़ पर उगने वाले फूल स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते है।
सिरदर्द होने पर इसके फूलों का अर्क बनाकर पीया जा सकता है, जिससे सिरदर्द में राहत मिलती है।
अर्क गैस, पेट के दर्द और आंतों की सूजन के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है।


Download Android App
Download iOS App











