खिलाड़ियों ने रोहित और उनकी वाइफ रितिका सजदेह को उनके परिवार में नए सदस्य के शामिल होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं
रोहित और उनकी वाइफ रितिका सजदेह के घर 15 नवंबर को बेबी बॉय का जन्म हुआ है
कप्तान रोहित ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस ख़बर पुष्टि की
इस खबर के आने के साथ ही उनके साथी खिलाड़ियों और अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों ने उन पर दुआओं की बौछार कर दी है।
उनके बेबी बॉय के जन्म पर बधाई देने वाले खिलाड़ियों पर एक नज़र
तिलक वर्मा – ‘रोहित भाई, आपके लिए बहुत खुश हूँ। हम इस पल का इंतज़ार कर रहे थे और अगर यह 1-2 दिन बाद होता तो मैं भी आपके साथ वहाँ होता। मैं जल्द ही आ रहा हूँ’
संजू सैमसन – ‘चेता और उनके परिवार के लिए बेहद खुश हूं’
सुरेश रैना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर बधाई लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दीं
सूर्यकुमार यादव – ‘अब हमें छोटे साइड आर्म और छोटे पैड के साथ तैयार होना होगा क्योंकि नया क्रिकेटर आ गया है’
बेबी बॉय के जन्म के साथ-साथ यह टीम के लिए भी राहत की बात है कि अब रोहित बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का ओपनर मैच खेल सकते हैं


Download Android App
Download iOS App













