Delhi Pollution: प्रदुषण से खुद को बचाना है तो जरुर खाएं ये 9 Superfood

Summary :

Delhi Pollution: दिल्ली के प्रदूषण से बचने के लिए खाएं ये 9 सुपरफूड…

हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जो वायु प्रदूषण से फेफड़ों में होने वाले इंफेक्शन के गंभीर प्रभावों को रोकने में मदद करता है

नींबू

नींबू के नियमित सेवन से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहता है, और खाली पेट नींबू पानी का सेवन ओवरऑल हेल्थ के लिए लाभकारी होता है

एवोकाडो

हेल्दी फैट्स से भरपूर एवोकाडो का सेवन करने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है, जिससे प्रदूषण के नकरात्मक प्रभावों से बचाव होता है

अलसी के बीज

वायु प्रदूषण से दिल और फेफड़े कमजोर होते हैं। अलसी के बीज का सेवन इन प्रभावों से बचने के लिए फायदेमंद है

आंवला

आंवला में विटामिन C होता है, जो वायु प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों को कम करने में मदद करता है। इसे रोज़ाना अपनी डाइट में शामिल करना बेहतरीन उपाय है

ओमेगा 3 फैटी एसिड

ओमेगा 3 फैटी एसिड दिल को स्वस्थ रखता है और प्रदूषण के नकरात्मक प्रभावों को कम कर सकता है। इसके लिए मेथी, सरसों, नट्स, अखरोट, चिया सीड्स और अलसी के बीज दही में डालकर खा सकते हैं

पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं, जो इन्फ्लेमेशन को कंट्रोल करती हैं। पालक, मेथी, और चौलाई में बीटा कैरोटीन होता है, जो शरीर में विटामिन A की कमी को पूरा करता है

ब्रोकोली

ब्रोकोली में सल्फोराफेन नाम का कंपाउंड होता है, जो वायु प्रदूषण से पैदा होने वाले बेंजीन के प्रभावों को कम करने में मदद करता है

टमाटर

टमाटर एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C से भरपूर होते हैं, जो फेफड़ों की सेहत बनाए रखते हैं

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।