पिस्ता में विटामिन-सी, विटामिन-ए, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में पिस्ता खाने से शरीर को कौन-से फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें।
पिस्ता में एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर होता है, जो शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल खात्मा कर दिल को सेहतमंद रखता है।
पिस्ता खाने से आपकी स्किन हेल्दी हो सकती है क्योंकि इसमें विटामिन-ई, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फैटी एसिड मौजूद होता है।
पिस्ता में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में रोजाना इसका सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग हो सकती है।
पिस्ता में बायोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बालों का झड़ना, डैंड्रफ और ड्राई होना जैसी कई समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकता है।
फाइबर और पानी से भरपूर पिस्ता खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे आपका वेट लॉस हो सकता है।
एक स्वस्थ वयस्क व्यक्ति को रोजाना कम से कम 3 से 4 पिस्ता जरूर खाने चाहिए। इससे ज्यादा खाने से बचें।


Download Android App
Download iOS App












