दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज बड़ा ऐलान किया है।
केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना का ऐलान किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली के सभी बुजुर्गों के लिए खुशखबरी है।
60 से ज्यादा उम्र के सभी लोगों का इलाज मुफ्त होगा। यह केजरीवाल की गारंटी है। पूर्व सीएम ने कहा कि योजना के तहत सरकारी या निजी अस्पतालों में इलाज होगा। चुनाव बाद हमारी सरकार बनते ही यह योजना लागू कर दी जाएगी।
‘आप’ संयोजक ने कहा कि दिल्ली सरकार बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने काम करेगी। इसके बदले सभी बुजुर्गों से अपेक्षा है कि आशीर्वाद के रूप में आम आदमी पार्टी का समर्थन करें।
केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार अमीर और गरीबों में भेद नहीं करेगी। सबका इलाज मुफ्त में होगा।
60 से अधिक उम्र के लोगों का इलाज फ्री कराया जाएगा। वो सरकारी या निजी अस्पताल में इलाज कर सकेंगे। पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।
इसके लिए दो-तीन दिनों में रजिस्ट्रेशन चालू हो जाएगा। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए लोगों को घर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन कराएंगे। जल्द सबको आई कार्ड जारी किए जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App











