रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप में होने के रूमर्स फैले हुए हैं. इन सबके बीच एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्हें अपने पार्टनर में क्या क्वालिटी चाहिए। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के डेटिंग रूमर्स काफी समय से फैले हुए हैं। हालांकि इस जोड़ी ने कभी कंफर्म नहीं किया है कि ये रिश्ते में हैं लेकिन गाहे-बगाहे इनकी साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, इन सबके बीच अब पुष्पा 2 की ‘श्रीवल्ली’ यानी रश्मिका मंदाना ने उन क्वालिटीज के बारे में खुलासा किया है जो वह अपने पार्टनर में तलाश रही हैं।
कॉस्मोपॉलिटन इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में, रश्मिका से पूछा गया कि किस चीज़ ने उन्हें ज्यादातर दिनों में कंफर्टेबल महसूस कराया। इस पर अभिनेत्री ने किसी अभिनेता का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने आत्मविश्वास से बताया कि उन्हें जीवन के हर पड़ाव में अपने साथी की जरूरत है। रश्मिका ने यह भी बताया कि उनकी जिंदगी में प्यार के क्या मायने हैं और उन्हें अपने पार्टनर में क्या प्रोयरिटीज देना पसंद है। एक्ट्रेस ने कहा, “मेरा साथी, मुझे अपनी लाइफ के हर फेज में अपने साथी की ज़रूरत है। मुझे उस कंफर्ट, सिक्योरिटी और सहानुभूति की ज़रूरत है”
रश्मिका ने कहा, “मैं किसी ऐसे इंसान के साथ रहना चाहता हूं जिसमें सिमिलर क्वालिटीज हों और अगर मेरे साथी के पास सेम अटैचमेंट स्टाइल नहीं है, तो हम साथ नहीं रह पाएंगे। ,श्रीवल्ली’ के लिए, प्यार का मतलब साथी के साथ एक स्ट्रॉन्ग बॉन्ड है। उन्होंने कहा कि प्यार वह है जहां लाइफ के सभी अलग-अलग फेज में कोई न कोई आपके साथ होता है। कोई ऐसा व्यक्ति जो चट्टान की तरह आपके साथ खड़ा रहेगा और जीवन के सभी अवसरों का जश्न मनाएगा।


Download Android App
Download iOS App



