मध्य कांगो में लोगों से भरी एक नाव फिमी नदी में पलट गई। इस हादसे में बच्चों समेत 25 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 75 लोग लापता हैं। घटना मंगलवार को कांगो की राजधानी किंशासा से उत्तर-पूर्व स्थित इनोंगो शहर के पास हुई। अधिकारियों के अनुसार नाव में 100 से ज्यादा लोग सवार थे। लापता लोगों की तलाश जारी है। मरने वालों की संख्या में इजाफा की आशंका है। 25 शव बरामद हो चुके हैं। इनोंगो के नदी आयुक्त डेविड कालेंबा ने बताया कि नाव ओवरलोड थी। स्थानीय शख्स एलेक्स एमबुम्बा ने बताया है कि नाव में सामान भी लदा था।
माई-एनडोम्बे प्रांत में इस साल चौथा हादसा
माई-एनडोम्बे प्रांत में यह साल का चौथा हादसा है। यह क्षेत्र नदियों से घिरा है। यहां के लोग नावों से आवागमन करने को मजबूर हैं। कांगो सरकार ने कई बार ओवरलोडिंग को लेकर चेतावनी दी है। सुरक्षा उपायों का उल्लंघन करने वालों को दंडित करने की प्रतिबद्धता जताई है। इसके बावजूद, दूरदराज के इलाकों में लोग उपलब्ध सड़कों के लिए सार्वजनिक परिवहन का खर्च वहन करने में असमर्थ हैं।
अक्तूबर और जून में भी हुई थी ऐसी
अक्तूबर में कांगो के पूर्वी हिस्से में नाव डूबने से 78 लोगों की मौत हो गई थी। जून में भी किंशासा के पास ऐसी घटना हुई थी। तब 80 लोगों की जान गई थी।


Download Android App
Download iOS App



