Healthy Sleep Ideas : सोते समय दिमाग रहेगा शांत, बस अपनाएं ये शानदार टिप्स

Summary :

रात को बेहतर नींद के लिए अपनाएं ये सरल उपाय

रात को स्क्रीन टाइम कम करें

सोने से कम से कम 30 मिनट पहले मोबाइल, कंप्यूटर या टीवी का उपयोग न करें, क्योंकि इनकी नीली रोशनी मस्तिष्क को उत्तेजित करती है और नींद में परेशानी आती है

सकारात्मक सोच अपनाए

सोने से पहले सकारात्मक विचारों पर ध्यान केंद्रित करें। नकारात्मक विचारों को छोड़कर शांत और सुखद यादों पर सोचें

गहरी सांस लें

सोने से पहले गहरी और धीमी सांसें लें। यह तनाव को कम करता है और मस्तिष्क को शांत करता है

योग और ध्यान करें

योग या ध्यान (मेडिटेशन) करने से मस्तिष्क शांति पाता है और नींद गहरी होती है। यह दिमाग को रात के लिए तैयार करता है

अच्छे सोने का माहौल बनाएं

अपने कमरे को शांत, अंधेरे और ठंडा रखें। अच्छे गद्दे और तकिया का इस्तेमाल करें ताकि आप आराम से सो सकें

कैफीन और भारी भोजन से बचें

सोने से पहले कैफीन, शराब या भारी भोजन से बचें, क्योंकि ये मस्तिष्क को उत्तेजित कर सकते हैं और नींद में खलल डाल सकते हैं

संगीत सुनें

हल्का और शांतिपूर्ण संगीत, जैसे कि नेचर साउंड या मेडिटेशन म्यूजिक, दिमाग को आराम देता है और सोने में मदद करता है

सोने का नियमित समय बनाएं

हर रोज़ एक ही समय पर सोने की आदत डालें, ताकि आपकी शरीर की जैविक घड़ी सेट हो जाए और नींद में कोई समस्या न हो

गर्म पानी से स्नान करें

सोने से पहले एक हल्का गर्म स्नान करें, यह शरीर को आराम देता है और दिमाग को शांत करने में मदद करता है

Khushboo Sharma