Huawei Mate XT: पहला ट्रीपल स्क्रीन फोल्डेबल स्मार्टफोन 18 फरवरी को होगा लॉन्च

Summary :

Huawei Mate XT: 10.2 इंच डिस्पले और 16GB रैम के साथ लॉन्च

चाईना कंपनी Huawei का नया तीन स्क्रीन का फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT Ultimate Design स्मार्टफोन ग्लोबल स्तर में 18 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।

 यह दुनिया का पहला तीन स्क्रीन फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा।

Huawei Mate XT का पूरी डिस्पले का साइज 10.2 इंच होगा।

एक बार स्मार्टफोन को फोल्ड करने पर डिस्पले का साइज 7.9 इंच होगा और

तीसरी बार फोल्ड करने पर डिस्पले का साइज 6.4 इंच होगा।

इस स्मार्टफोन में 16GB रैम और तीन स्टोरेज 256 GB, 512 GB और 1TB का विकल्प मिलेगा।

कैमरे की बात करें तो बेहतर फोटो कैप्चर करने के लिए 50MP का OIS कैमरा दिया जा सकता है, अल्ट्रा-वाइड कैमरा में 12MP का कैमरा दिया जा सकता है। वहीं फ्रंट में 8MP कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Huawei Mate XT Ultimate Design में बड़ी 5,600mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है।

इस स्मार्टफोन का वजन 298 ग्राम हो सकता है। चीन में इस स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत 2,35,900 रुपये है।

ISRO लॉन्च करेगा तीन, चंद्रयान 4, गगनयान और समुद्रयान मिशन

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।