जानिए, Xiaomi 15 Ultra स्मार्टफोन के फीचर और कीमत

Summary :

भारत में 2 मार्च को लॉन्च होगा Xiaomi 15 Ultra स्मार्टफोन

Xiaomi कंपनी जल्द ही अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन करने की तैयारी में है।

 बता दें कि Xiaomi 15 Ultra सबसे पहले चीन के बाजार में लॉन्‍च किया जाएगा।

 Xiaomi 15 Ultra को 27 फरवरी की शाम 7 बजे चीन में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा।

वहीं भारत में इस स्मार्टफोन को 2 मार्च में लॉन्च किया जा सकता है।

 Xiaomi 15 Ultra में कई बड़े फीचर जैसे 6000 MAH की बड़ी बैटरी, बैटरी को चार्ज करने के लिए 50W का चार्जिंग सपोर्ट, क्वाड कर्वड डिस्पले, दमदार SNAPDRAGON 9 ELITE प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।

बेहतर फोटो कैप्चर करने के लिए 200 MP का पेरिस्पोक लैंस, 50 MP का मेन, अलट्रा वाईड और टेलिफोटो लैंस मिलने की उम्मीद है।Xiaomi 15 Ultra

कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में इस स्मार्टफोन की कीमत लगभग 1 लाख रुपये से अधिक हो सकती है।

वहीं भारतीय बाजार में मौजूद Xiaomi 14 Ultra की कीमत लगभग 1 लाख रुपये है।

Scorpio-N का Carbon Edition लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।