हमारे शरीर के लिए तिल जितना फायदेमंद हैं, तिल का तेल उससे ज्यादा फायदेमंद है।
यह त्वचा को कोमल और चमकदार बनाने में मदद करता है।
तिल के तेल का सेवन करने से यह शरीर में सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है।
यह शरीर के जोड़ों में लचीलापन बनाए रखने में भी सहायक है।
इस तेल का इस्तेमाल न केवल खाने में, बल्कि शरीर की मालिश, बालों की देखभाल और त्वचा के लिए भी किया जाता है।
आयुर्वेदिक चिकित्सक तिल के तेल को शरीर को अंदर से पोषित करने वाला और बीमारियों से लड़ने में सहायक मानते थे।
वैज्ञानिक शोधों से यह साबित हुआ है कि तिल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ‘ई’, सेसमिन, सेसमोल और ओमेगा-3 जैसे तत्व पाए जाते है।
उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव करने में भी तिल के तेल महत्वपूर्ण साबित होता है।



Download Android App
Download iOS App











