साल 2017 में श्रीलंका दुबई टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी पारी में सिर्फ 96 रन पर ढेर हो गई थी लेकिन इसके बावजूद यह मैच श्रीलंका ने 68 रन से जीता था।
साल 2001 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में लंका की टीम केवल 95 रन पर सिमट गई थी और उन्हें पारी और 229 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
साल 1983 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में श्रीलंका दूसरी पारी में बढ़त के बावजूद केवल 93 रन पर ढेर हो गई जिस वजह से यह मैच वह 6 विकेट से हार गई।
साल 2016 में लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड को 298 रन पर ऑल आउट करने के बावजूद श्रीलंका पारी से मैच हार गया टीम पहली पारी में 91 तो दूसरी पारी में 119 पर सिमटी।
साल 2011 में हुए कार्डिफ टेस्ट श्रीलंका अजीबगरीब तरीके से हार गया पहली पारी में 400 रन बनाने के बावजूद यह टीम 96 रन से पिछड़ गई और फिर दूसरी पारी में सिर्फ 82 रन पर ढेर हो गई।
साल 2001 में हुए कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका की टीम इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में 81 रन पर ऑल आउट हो गई जिस वजह से ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा टेस्ट श्रीलंकाई टीम 4 विकेट से हार गई।
साल 2006 में हुए कैंडी टेस्ट में पहली पारी में पाकिस्तान के खिलाफ 109 रन की बड़ी बढ़त के बावजूद यह टीम 8 विकेट से मैच हार गई जिसका सबसे बड़ा कारण दूसरी पारी में सिर्फ 73 रन पर ऑल आउट होना रहा।
साल 1994 में भी पाकिस्तान के खिलाफ लंकाई टीम पहली पारी में केवल 71 रन पर सिमट गई थी जिसकी वजह से पाकिस्तान वह मैच पारी और 52 रन से जीत गया।
2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन टेस्ट में 191 के जवाब में श्रीलंका की टीम पहली पारी में सिर्फ 42 रन पर सिमट गई।


Download Android App
Download iOS App












