ऑफिस में काम करने वाले हर एक शख्स के लिए उपयुक्त तापमान को ढूंढ़ पाना असंभव है।
महिलाएं आमतौर पर कार्यालय में थोड़ी गर्माहट पसंद करती हैं।
लैंगिक आधार पर अंतर की तुलना में समानताएं अधिक होती हैं, लेकिन पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को थोड़ी ज्यादा ठंड महसूस होती है।
वर्ष 2021 में 38,000 से ज्यादा प्रतिभागियों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि 38 फीसदी उत्तरदाता अपने दफ्तर के तापमान से असंतुष्ट थे।
असंतुष्ट लोगों में से लगभग दो-तिहाई महिलाएं थीं।
महिलाओं के लिए इष्टतम तापमान 24 डिग्री है तो वहीं पुरुषों के लिए 23.2 डिग्री सेल्सियस
अध्ययन के मुताबिक, दफ्तर में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर होने पर पुरुषों ने गणित और मौखिक कार्यों में खराब प्रदर्शन किया
जबकि महिलाओं ने 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे इन विषयों में खराब प्रदर्शन किया।
पुरुषों और महिलाओं के बीच तापमान में अंतर के पीछे का कारण? हमारे तापमान के बीच अंतर में हार्मोन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


Download Android App
Download iOS App













