जनवरी 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारें, मारुति की वैगनआर नंबर 1

Summary :

जनवरी में सबसे ज्यादा बिकी मारुति की वैगनआर

ऑटो सेक्टर का एक महीना पूरा होने पर टॉप 10 कारों की सूची सामने आ गई है।

पहले स्थान पर मारुति कंपनी की वैगनआर कार है। जनवरी महीने में वैगनआर की 24,078 कार की बिक्री हुई है।

दूसरे स्थान पर भी मारुति सुजुकी की बलेनो कार है। बता दें कि जनवरी महीने में बलोनो कार की 19,965 यूनिट बिक्री हुई है।

तीसरे स्थान पर हुंडई की सबसे ज्यादा लोकप्रिय कार क्रेटा है। क्रेटा की 18,522 यूनिट की सेल सिर्फ जनवरी महीने में हुई है।

चौथे स्थान पर भी मारुति सुजुकी की स्विफट कार है। इस कार की 17,081 यूनिट की सेल हुई है।

पांचवें स्थान पर TATA की पंच कार का नाम शामिल है।   

छठें स्थान पर मारुति की ग्रैंड विटारा ने अपना स्थान हासिल किया है।

 सातवें स्थान पर महिंद्रा कंपनी की स्कॉर्पियो का नाम शामिल है।

आठवें स्थान पर टाटा की नेक्सन का नाम शामिल है।

नौंवे स्थान पर मारुति की स्विफट डिजायर और दसवें स्थान पर मारुति की फ्रोंक्स का नाम शामिल है।

NOTHING 3A: 4 मार्च को होगा लॉन्च, स्मार्ट फीचर और बैंक ऑफर मिलने की उम्मीद

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।