ट्रैवल लोन से करें विदेश यात्रा, बजट की चिंता को कहें अलविदा

Summary :

ट्रैवल लोन से करें विदेश यात्रा, बजट की चिंता को कहें अलविदा

 आज के समय में ट्रैवल करना हर किसी को पसंद है। कई लोग पैसों की परेशानी की वजह से ट्रैवल नहीं करते हैं।

अगर आप भी पैसों की कमी की वजह से ट्रैवल नहीं कर पाते हैं तो आपको बता दें कि आप अपने ट्रैवल शौकीन को पूरा करने के लिए ट्रैवल लोन ले सकते हैं। 

 अगर आप भी अपने दोस्तों या फिर फैमली के साथ बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन पैसों की कमी की वजह से वह प्लान पोस्टपोंड हो रहा है

तो अब आप इसके लिए ट्रैवल लोन ले सकते हैं। यह लोन बाकी लोन की तरह ही होता है। 

कार खरीदने के लिए जिस तरह आप कार लोन लेते हैं, ठीक उसी तरह आप बाहर घूमने के लिए ट्रैवल लोन ले सकते हैं।

 प्राइवेट सेक्टर के बैंक से 15 लाख रुपये तक का ट्रैवल लोन ले सकते हैं। 

 इस लोन पर 10.25 फीसदी का ब्याज लगता है। इस लोन को वापस करने के लिए 5 साल तक का समय दिया जाता है

 आप यह लोन ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में ले सकते हैं।

Rahul Kumar