माननीय और आदरणीय ऊपरी तौर पर देखें तो दोनों ही आदरसूचक शब्द हैं
जो अपने से बड़ों को सम्मानपूर्वक संबोधित करने के लिए उनके नाम के आगे जोड़े जाते हैं
किंतु माननीय किसी उच्च पद पर पदासीन व्यक्ति के लिए करना अधिक उचित प्रतीत होता है
जैसे कि माननीय राष्ट्रपति महोदय, माननीय न्यायाधीश महोदय आदि
जबकि आदरणीय हम अक्सर जब बचपन में पत्र लेखन करते थे
तब उसमें जिसको पत्र लिखा जा रहा है वो उम्र में हमसे बड़ा है तो उसके लिए जैसे आदरणीय पिताजी ,आदरणीय माताजी आदि के लिए किया जाता है
मेरी नज़र में आदरणीय अधिक आत्मीयता वाला संबोधन है
जबकि माननीय सिर्फ औपचारिकता वाला


Download Android App
Download iOS App











