जानिए, गर्मियों में किन फलों का करें सेवन, जिससे शरीर में बनी रहेगी ताजगी

Summary :

गर्मी में खीरे और तरबूज से मिलेगी ताजगी और ऊर्जा

देशभर में जल्द ही गर्मी का मौसम आने वाला है। इस मौसम में शरीर में पानी की जरूरत को पूरा करना की ज्यादा आवश्यकता होती है।

गर्मी के मौसम में सही खानपान का सेवन करने से ताजगी और तंदुरुस्ती भी बनी रहती है।

गर्मी के मौसम में खीरा एक बेहतरीन सुपरफूड साबित हो सकता है क्योंकि इसमें 95 प्रतिशत पानी होता है।

खीरे का सेवन करने से पेट की गर्मी शांत होती है और शरीर में ठंडक भी बनी रहती है।

गर्मी के मौसम में तरबूज फल खाना चाहिए इसमें लगभग 92 प्रतिशत तक पानी होता है।

तरबूज में लाइकोपीन, विटामिन ए और सी जैसे महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं।

सत्तू का शरबत गर्मी में शरीर को ताजगी और ऊर्जा बनाए रखने के लिए मदद करता है।

सत्तू को भूने हुए चने का पाउडर भी कहते है। यह प्रोटीन और फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है।

गर्मीयों के इन सुपरफुड से हाइड्रेशन का स्तर सही बना रहता है और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती रहती है।

गर्मियों में सेहत के लिए रामबाण से कम नहीं है सत्तू

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।