बंगाल के 24 परगना में आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से 25 लोग बीमार

Summary :

घटना रविवार रात करीब 9:30 बजे बसीरहाट के शापुकुर क्षेत्र में हुई। गैस रिसाव की चपेट में आए लोगों को सांस लेने में भारी तकलीफ और उल्टी जैसी शिकायतें होने लगीं। आनन-फानन में पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी प्रभावितों को इलाज के लिए हरोआ ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Bengal News

Bengal News : बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक आइस फैक्ट्री में संभावित तौर पर अमोनिया गैस लीक होने के चलते 25 लोग बीमार हो गए। बता दें इनमें से महिलाओं और बच्चों की भी अच्छी खासी संख्या है।

गैस का रिसाव इतनी तेजी से हुआ कि देखते ही देखते आसपास के रिहाइशी इलाकों में फैल गया, जिससे स्थानीय निवासियों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

घटना रविवार रात करीब 9:30 बजे बसीरहाट के शापुकुर क्षेत्र में हुई। गैस रिसाव की चपेट में आए लोगों को सांस लेने में भारी तकलीफ और उल्टी जैसी शिकायतें होने लगीं। आनन-फानन में पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी प्रभावितों को इलाज के लिए हरोआ ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया।

लोगों ने लगाया जाम

इस लापरवाही से नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने बेड़ाचम्पा-हरोआ मुख्य मार्ग को जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया। हालांकि, जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने के बाद जाम हटा लिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और यह जांच की जा रही है कि गैस रिसाव किस तकनीकी खराबी के कारण हुआ।

यह भी पढ़ें – Bengal: QR कोड स्कैन करते ही MLA तक पहुंचेगी शिकायत, नाली-सड़क से बिजली तक हर समस्या का होगा समाधान

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।