अपराधियों पर बंगाल पुलिस सख्त, 20 से ज्यादा बम फेंकने वाले कथित डॉन को दाढ़ी-मूंछ कटवाकर सड़कों पर घुमाया

Summary :

Gangster Akash Singh Paraded Viral Video : पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती नजर आ रही है. इसी क्रम में अब हावड़ा के कथित डॉन आकाश सिंह पर बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने उसे केवल कच्छा-बनियान में हावड़ा की सड़कों पर घुमाया गया. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने इसी महीने की शुरुआत में आकाश सिंह को गिरफ्तार किया था. बुधवार को पुलिस उसे उन सभी इलाकों में लेकर पहुंची, जहां उसने कथित तौर पर आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था. इस दौरान घटनास्थलों पर क्राइम सीन…

Gangster Akash Singh Paraded Viral Video : पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती नजर आ रही है. इसी क्रम में अब हावड़ा के कथित डॉन आकाश सिंह पर बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने उसे केवल कच्छा-बनियान में हावड़ा की सड़कों पर घुमाया गया. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने इसी महीने की शुरुआत में आकाश सिंह को गिरफ्तार किया था.

बुधवार को पुलिस उसे उन सभी इलाकों में लेकर पहुंची, जहां उसने कथित तौर पर आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था. इस दौरान घटनास्थलों पर क्राइम सीन को दोबारा रीक्रिएट भी किया गया.

Gangster Akash Singh Video : बम फेंकने के आरोप

Gangster Akash Singh Paraded Viral Video
Gangster Akash Singh Paraded Viral Video

पुलिस का कहना है कि आकाश सिंह पर साल 2021 में पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने और 20 से ज्यादा बम फेंकने जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के समय आरोपी जिस हालत में था, उसी अवस्था में उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया. जांच टीम ने उन स्थानों का भी निरीक्षण किया, जहां 2021 और उसके बाद कई बार बमबाजी, हमला और अन्य आपराधिक घटनाएं हुई थीं.

पुलिस इस कार्रवाई को अपराधियों के लिए कड़ा संदेश मान रही है. पूरे ऑपरेशन के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा. वहीं, स्थानीय लोगों के बीच भी इस घटना को लेकर काफी चर्चा रही. पुलिस ने आकाश सिंह की दाढ़ी और मूंछ भी कटवा दी और उसे सड़कों पर घुमाया. इस कार्रवाई के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

Howrah Gangster Akash Singh : कौन है आकाश सिंह

बताया जाता है कि आकाश सिंह हावड़ा का एक कुख्यात बदमाश है, जिसे इलाके में लोग डॉन के नाम से भी जानते हैं. उसके खिलाफ रंगदारी, फिरौती मांगने और लोगों को धमकाने जैसे कई आरोप लगे हैं. कहा जाता है कि साल 2021 में जब पुलिस उसे पकड़ने पहुंची थी, तब उसने पुलिस टीम पर ही गोली चला दी थी. उस समय पुलिस उसके खिलाफ कोई बड़ा एक्शन नहीं ले पाई थी.

सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार के दौरान पुलिस विभाग में आकाश सिंह की अच्छी पकड़ मानी जाती थी. उसका संपर्क कई बड़े नेताओं और पुलिस अधिकारियों से बताया जाता है.

पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

हालांकि, आरोपी को सार्वजनिक रूप से अर्धनग्न हालत में घुमाने को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है. आलोचकों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई मानवाधिकारों और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है. वहीं पुलिस का कहना है कि यह जांच प्रक्रिया का हिस्सा था और पूरे ऑपरेशन में सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का पालन किया गया. यह कार्रवाई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंजाम दी गई.

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।