Kalyan Banerjee Attack: पश्चिम बंगाल में चल रहे राजनीतिक तनाव के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक और बड़े नेता पर हमले का मामला सामने आया है। हुगली जिले में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई है। यह घटना उस वक्त हुई जब वह एक प्रतिनिधिमंडल के साथ अपनी मांगें लेकर चंडीतला थाने में ज्ञापन सौंपने जा रहे थे।
स्थानीय लोगों ने घेरा और मारपीट की
पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी के बाद तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी पर कथित रूप से हमला हुआ है। सांसद कल्याण बनर्जी चंडीतला पुलिस स्टेशन में ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। आरोप है कि स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया और कथित तौर पर मारपीट की।
प्रदर्शनकारियों ने सांसद कल्याण बनर्जी का रास्ता रोकते हुए उन्हें काले झंडे दिखाए। तस्वीरों में नजर आया कि कल्याण बनर्जी भीड़ का सामना कर रहे थे। बड़ी संख्या में लोग उनके खिलाफ नारे लगा रहे थे। इस दौरान कथित रूप से उनके सिर पर चोट लगी। वे थोड़ी देर बाद जमीन पर गिर गए। हमले के बाद जमीन पर लेटे कल्याण बनर्जी फोन पर बात करते हुए नजर आए। इस दौरान सुरक्षाबलों को स्थिति को संभालने का प्रयास करते हुए भी देखा गया। वहीं, टीएमसी समर्थकों ने कल्याण बनर्जी को संभाला और उन्हें भीड़ से दूर ले जाने का प्रयास किया।
Hooghly, West Bengal: TMC MP Kalyan Banerjee was reportedly attacked in Hooghly while going to submit a deputation at Chanditala Police Station. He was surrounded by protesters who showed black flags, raised slogans, and allegedly assaulted him during the incident pic.twitter.com/oYRP0YCr5d
— IANS (@ians_india) May 31, 2026
TMC MP Kalyan Banerjee: “मेरे सिर पर बॉल से मारा…”
कल्याण बनर्जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं अकेला आ रहा था। मेरे साथ कोई नहीं था। भाजपा सदस्यों ने गाली-गलौज की और मेरे सिर पर बॉल से मारा। मेरे सिर से खून बह रहा है।” उन्होंने कहा, “अब लोग तय करेंगे कि यह सही है या गलत कि सांसदों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।”
Hooghly, West Bengal: TMC MP Kalyan Banerjee says, “I was coming alone; there was no one with me. BJP members used abusive language and hit me on the head with a deuce ball. My head is bleeding… Now people will decide whether it is right or wrong that MPs are being continuously… pic.twitter.com/Yw5NNhufzh
— IANS (@ians_india) May 31, 2026
West Bengal News: शनिवार को सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, 6 गिरफ्तार
इससे पहले, शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। वे चुनाव के बाद शनिवार को हिंसा में मारे गए एक तृणमूल कार्यकर्ता के परिवार से मिलने सोनारपुर गए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनका विरोध किया। प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने उनके काफिले पर अंडे व ईंट के टुकड़े फेंके और नारे लगाए।,
इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना को लेकर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, “फिलहाल इलाज घर पर ही किया जाएगा। जितनी जरूरत होगी, सलाइन और ऑक्सीजन घर पर ही दी जाएगी। यदि आवश्यकता पड़ी तो अभिषेक को इलाज के लिए हैदराबाद ले जाया जाएगा।”


Download Android App
Download iOS App




