कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार देर रात यूनिवर्सिटी कैंपस में माहौल गरमा गया। यूनिवर्सिटी के अंदर छात्र संगठनों के बीच जमकर विवाद हुआ, ये विवाद देखते देखते अचानक हिंसक हो गया। SFI और ABVP से जुड़े छात्रों के बीच पहले कहासुनी हुई इसके बाद मारपीट हो गई। घटना में कई छात्रों के घायल होने की खबर भी सामने आई है। पुलिस के पहुंचने के बाद घटनास्थल का हालात को संभालने की कोशिश की गई, लेकिन परिसर में तनाव की स्थिति अभी भी बनी हुई है।
कैसे बढ़ा विवाद?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छात्र संघ के बीच विवाद इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स यूनियन की बैठक के दौरान शुरू हुआ। बैठक में मौजूद अलग-अलग छात्र संघ के बीच किसी मुद्दे पर जमकर बहस हुई, जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई। इसके बाद दोनों संगगठन में धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। कुछ जगहों पर पथराव और तोड़फोड़ की भी घटना हुई। घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। घटना को गंभीरता से लेते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया और कार्रवाई का आदेश दिया।
कई छात्र अस्पताल में भर्ती?
बताया जा रहा है कि हिंसा के बाद दोनों छात्र संगगठनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। ABVP ने अपने कई छात्रों के घायल होने की बात कही है, जबकि वामपंथी संगठनों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी कैंपस में बाहरी लोगों के पहुंचने के कारण स्थिति बिगड़ी। कुछ जगहों पर आग लगाने की जानकारी भी सामने आई। घायल छात्रों को इलाज के लिए KPC मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अब गुरुवार को दोनों पक्षों के कई कार्यक्रम पहले से प्रस्तावित हैं, इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने परिसर में शांति बनाये रखना किसी चैलेंज से कम नहीं है।



Download Android App
Download iOS App




