2027 Hyundai Tucson Revealed: Hyundai ने अपनी फेमस SUV Tucson की नई जनरेशन को ग्लोबल लॉन्च से पहले रिवील कर दिया है। न्यू ट्यूसॉन को पहले के मुकाबले बिल्कुल नए डिजाइन में तैयार किया गया है। इसमें बॉक्सी और ज्यादा दमदार लुक देखने को मिलता है। कंपनी के अनुसार, न्यू SUV की ग्लोबल मार्केट में एंट्री 2027 में हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, न्यू Tucson में सिर्फ बाहरी डिजाइन ही नहीं चेंज किया गया है, बल्कि इसके केबिन को भी नए लुक में तैयार किया गया है। इसमें हुंडई की नई डिजाइन सोच की झलक दिखाई देती है। कार का आकार भी बढ़ा है, जिससे अंदर बैठने वाले यात्रियों और सामान के लिए ज्यादा जगह मिलने की उम्मीद है।
नए डिजाइन के साथ आई SUV
- मौजूदा Hyundai Tucson अपने अलग और आकर्षक डिजाइन के लिए जानी जाती है।
- इसमें शार्प लाइन और खास तरह की लाइटिंग दी गई है।
- लेकिन, न्यू जनरेशन में कंपनी ने इसका पूरा लुक बदल दिया है।
- नई Tucson में हुंडई की Art of Steel डिजाइन फिलॉसफी देखने को मिलती है।
- इसके चलते SUV का लुक पहले के मुकाबले में ज्यादा सीधा, मजबूत और एग्रेसिव दिखाई देता है।
- बॉक्सी डिजाइन इसे सड़क पर ज्यादा दमदार दिखाता है।
फ्रंट में मिलेगी नई लाइटिंग
- SUV के आगे की तरफ एक चौड़ी हॉरिजेंटल LED लाइट बार दी गई है।
- इसके दोनों किनारों पर वर्टिकल लाइटिंग एलिमेंट्स लगाए गए हैं।
- बोनट को पहले के मुकाबले में ज्यादा फ्लैट रखा गया है और इसकी पोजिशन भी ऊंची है।
- फ्रंट बंपर को लेयर्ड डिजाइन दिया गया है। इससे SUV का अगला हिस्सा ज्यादा मजबूत दिखाई देता है।
- साथ ही इसमें बड़े एयर इनटेक भी देखने को मिलते हैं।
साइड और रियर प्रोफाइल भी चेंज
- न्यू Tucson का साइड प्रोफाइल भी काफी अलग है। इसमें चौकोर आकार के व्हील आर्च, ज्यादा क्लैडिंग और स्पष्ट बॉडी लाइन दी गई हैं।
- फ्रंट और रियर हिस्से में वर्टिकल डिजाइन एलिमेंट्स भी देखने को मिलते हैं।
- पीछे की तरफ पूरी चौड़ाई में फैली LED लाइट बार दी गई है।
- टेलगेट पर बड़े वर्डस में TUCSON लिखा हुआ है। कुल मिलाकर रियर डिजाइन को भी पहले से ज्यादा साफ और दमदार बनाया गया है।
पहले से बड़ी हुई Hyundai Tucson
- न्यू Tucson के आकार को भी बढ़ाया गया है। इसकी लंबाई 4,700 mm, चौड़ाई 1,905 mm, ऊंचाई 1,685 mm और व्हीलबेस 2,785 mm है।
- मौजूदा मॉडल के मुकाबले में नई SUV करीब 60 mm ज्यादा लंबी, 40 mm ज्यादा चौड़ी और 30 mm लंबे व्हीलबेस के साथ आई है।
- आकार बढ़ने का सीधा फायदा केबिन स्पेस पर पड़ सकता है।
- इससे यात्रियों के लिए ज्यादा जगह और बेस्ट लगेज कैपेसिटी मिलने की उम्मीद है।
केबिन में भी बड़ा बदलाव
- न्यू Tucson का इंटीरियर भी पूरी तरह नए तरीके से डिजाइन किया गया है।
- इसमें बड़ी सेंटर टचस्क्रीन दी गई है।
- इंफोटेनमेंट के लिए कंपनी का नया Pleos इंटरफेस इस्तेमाल किया गया है।
- ड्राइवर के सामने मौजूद बड़े डिस्प्ले की जगह पतला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दिया गया है।
- इसके अलावा नई एसयूवी में टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी मिलता है। डैशबोर्ड का डिजाइन काफी साफ और मॉडर्न रखा गया है।
इंजन की जानकारी अभी नहीं आई सामने
- हुंडई ने फिलहाल नई Tucson को कोरियन मार्केट में रिवील किया है। कंपनी ने इसके इंजन और पावरट्रेन से जुड़ी पूरी जानकारी अभी शेयर नहीं की है।
- ऐसे में इसके पेट्रोल, हाइब्रिड या अन्य पावरट्रेन ऑप्शन को लेकर तस्वीर बाद में साफ होगी।
- नई Hyundai Tucson की ग्लोबल एंट्री 2027 में होने की उम्मीद है।
- डिजाइन, बढ़े हुए आकार और नए केबिन के कारण यह SUV मौजूदा मॉडल से काफी अलग दिखाई देती है।
यह भी पढ़ें: गोरखा अंदाज में Royal Enfield की धांसू एंट्री! Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, जानें कीमत समेत पूरी डिटेल



Download Android App
Download iOS App




