भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मरीजों की संख्या 1000 पहुंच गई है। वहीं अभी तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान सरकार ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की है। पाकिस्तान में रेल सेवाओं को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। हालांकि वहां अभी तक लॉकडाउन का ऐलान नहीं किया गया है।
इसी बीच प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस घातक बीमारी का मुकाबला करने और मौजूदा परिस्थितियों में गरीबों की मदद के लिए अरबों रुपये के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की। सरकार ने 31 मार्च तक देश में सभी यात्री ट्रेन सेवाओं को भी स्थगित कर दिया है। वायरस के प्रकोप को रोकने के प्रयासों के तहत देशव्यापी लॉकडाउन को लागू करने के लिए नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए सेना को तैनात किया गया है।
कोरोना का कहर : विदेश मंत्री जयशंकर ने यूरोपीय संघ और चीन के साथ कोविड-19 पर सहयोग को लेकर चर्चा की
हालांकि इमरान खान को कोरोना के खिलाफ देर से कदम उठाने पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि 200 अरब रुपये श्रमिक वर्ग की परेशानियों को कम करने के लिए आवंटित किए गए हैं और सरकार प्रांतों और व्यापारिक समुदायों की मदद के लिए भी प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारियों के प्रति अत्यधिक सचेत है और उसकी विभिन्न नीतियों और कदमों के कारण कोरोना वायरस के मामले अब तक सीमित हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर कर्फ्यू सहित सभी विकल्प सामने हैं। खान ने आर्थिक बोझ कम करने के लिए पेट्रोल की कीमत 15 रुपये प्रति लीटर कम करने की भी घोषणा की।


Download Android App
Download iOS App


