पाकिस्तान के गिल्गिट बाल्टिस्तान में 14 साल के एक बच्चे की जांच में कोरोना वायरस (कोविड-19) के पोजिटिव पाए जाने के बाद अब देश में कुल मामले 20 हो गए है। पाकिस्तान में मंगलवार को एक दर्जन नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों की संख्या अचानक बढ़ गयी।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि नवीनतम मामला स्कार्दू जिले का है। डॉक्टर शाह जमां ने बताया कि अपनी मां के साथ हाल ही में ईरान से लौटे इस बच्चे में इस कोरोना वायरस के लक्षण नजर आये और उसे उसके परिवार के सदस्यों के साथ पृथक केंद्र में रखा गया है।
बांग्लादेश में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया
यह लड़का और उसकी मां 25 फरवरी को ईरान से लौटे थे। मंगलवार रात को बलूचिस्तान से भी कोरोनावायरस के पहले मामले की पुष्टि हुई थी। मरीज 12 साल एक बच्चा है।


Download Android App
Download iOS App


