तुर्की पुलिस ने आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट से संबंध रखने के संदेह में बृहस्पतिवार को 17 विदेशियों को गिरफ्तार किया। तुर्की की सरकारी समाचार एजेंसी अनादोलु ने बताया कि इन 17 विदेशियों को अंकारा में गिरफ्तार किया गया है और आतंकवाद रोधी अधिकारी इन्हें पूछताछ के लिए लेकर गए। अभी इनकी नागरिकता की जानकारी नहीं दी गयी है।
तुर्की ने गत सप्ताह अमेरिका द्वारा इस्लामिक स्टेट के नेता अबू बकर अल-बगदादी को मार गिराए जाने के बाद आतंकवादी समूह पर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने इस सप्ताह बगदादी की बहन को गिरफ्तार किया और घोषणा की कि उसकी पत्नी पिछले साल से उनकी गिरफ्त में है। राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने बृहस्पतिवार को कहा कि बगदादी के करीबी तुर्की में घुसने की कोशिश कर रहे थे और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।


Download Android App
Download iOS App



