सूडान में चीनी मिट्टी के कारखाने में एक एलीपीजी टैंकर में विस्फोट होने से 23 लोगों की मौत हो गई जिसमें कई भारतीय भी शामिल हैं। हादसे में 130 से अधिक लोग घायल भी गए। सूडान में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को हुई घटना में भारतीयों के मारे जाने की सूचना दी। हालांकि उसने मृतकों की संख्या के बारे में नहीं बताया है।
दूतावास ने मंगलवार को अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा, ‘‘अभी तक मिली रिपोर्टों के अनुसार भारतीय श्रमिकों समेत कई लोगों की मौत हुई और कई अन्य लोग घायल हुए हैं।’’ उसने बताया कि कारखाने में 50 से अधिक भारतीय श्रमिक काम करते हैं।
उन्नाव मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के 80 दिन बाद भी सुनवाई पूरी नहीं हुई: प्रियंका गांधी
सूडान सरकार ने कहा कि घटना में 23 लोगों की मौत हो गई और 130 से अधिक लोग जख्मी हो गए। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि घटनास्थल पर सुरक्षा के लिए आवश्यक उपकरण नहीं थे। सरकार ने कहा, ‘‘वहां पर ज्वलनशील पदार्थों का अनुचित तरीके से भंडार किया गया था जिससे आग फैल गई।’’


Download Android App
Download iOS App


