माली और नाइजर सीमा क्षेत्र में विशेष अभियान के दौरान गश्ती दल पर हुये हमले में माली सेना के 24 जवान मारे गये है और 29 घायल हो गये है। माली सेना ने यह जानकारी दी। माली सुरक्षबलों के आधिकारिक ट्वीट पर जारी बयान में बताया गया है कि माली और नाइजर के सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवादियों को बेहतर तरीके से पीछा करने के लिए टोंगो टोंगो नाम से एक द्विपक्षीय ऑपरेशन शुरू किया गया था।
अभियान के दौरान सोमवार को ताओकोर्ट में गाओ क्षेत्र गश्ती दल के जवानों पर हमला किया गया जिसमें 24 माली सेना जवान मारे गये और 29 घायल हो गये है। बयान के अनुसार अभियान के दौरान 17 आतंकवादी मारे गए हैं और तिलोई में 100 संदिग्धों को नाइजीरियाई बलों ने पकड़ लिया तथा 70 मोटरसाइकिलों को नष्ट कर दिया गया है। बयान में यह नहीं बताया गया है कि आतंकवादी किस संगठन के थे।


Download Android App
Download iOS App



