पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी के बारिश के सिद्धांत पर उनका मजाक उड़ाते हुए कहा कि इससे वैज्ञानिक भी चकरा गए हैं। चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) के अंतर्गत बने हवेलियां ठकोट प्रोजेक्ट के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा, “बिलावल ने यह बताकर दुनियाभर के वैज्ञानिकों को चौंका दिया है कि ‘जब बारिश होती है तब पानी आता है’।”
उन्होंने कहा, “लेकिन जब उन्होंने (बिलावल) आगे यह कहा कि जब ज्यादा बारिश होती है तो ज्यादा पानी आता है, तो आइंस्टीन भी अपनी कब्र में हिल उठे।” इसके बाद बिलावल ने अपने ट्विटर पर प्रधानमंत्री को जवाब दिया है। उन्होंने कहा, “मैं न तो उदारवादी हूं, न ही भ्रष्ट हूं और पाखंडी तो बिल्कुल नहीं हूं।”


Download Android App
Download iOS App



