राजस्थान में 49 नगर निकायों के लिए हुए चुनाव में आज कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरु हो गई। कुछ निकायों में परिणाम आना शुरु हो चुके हैं। दोपहर तक ज्यादातर निकायों के चुनाव परिणाम आने की संभावना है। निकाय चुनाव के लिये 16 नवम्बर को 73 .53 प्रतिशत मतदान हुआ था।
राज्य में 43 नगर निकाय और छह नवगठित नगर पालिकाओं सहित कुल 49 निकायों के लिए चुनाव हुआ। राज्य में कुल 33 लाख छह हजार 912 मतदाता हैं। इनमें 17 लाख पांच हजार एक पुरुष, 16 लाख एक हजार 864 महिलायें और 47 अन्य मतदाता हैं।


Download Android App
Download iOS App



