वैश्विक कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 26.58 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 52.5 लाख से ज्यादा लोगों की मौतें हुई हैं जबकि 8.17 अरब से ज्यादा का टीकाकरण हुआ है। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं। सोमवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों और टीकाकरण की कुल संख्या क्रमश: 265,824,521, 5,255,456 और 8,172,059,082 हो गई है।
कोरोना मामलों में भारत बना हुआ है दूसरा सबसे प्रभावित देश
सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे अधिक मामलों और मौतों 49,085,361 और 788,363 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। कोरोना मामलों में भारत दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जहां कोरोना संक्रमितों के 34,633,255 मामले हैं जबकि 473,326 लोगों की मौत हुई है, इसके बाद ब्राजील में कोरोना के 22,143,091 मामले हैं जबकि 615,636 लोगों की मौत हुई हैं।
50 लाख से ज्यादा मामलों वाले देश
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार 50 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश यूके (10,523,316), रूस (9,630,296), तुर्की (8,903,087), फ्रांस (8,021,237), जर्मनी (6,179,839), ईरान (6,134,465), अर्जेंटीना (5,340,676), स्पेन (5,202,958), इटली (5,109,082) और कोलंबिया (5,081,064) हैं।
100,000 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जानें
जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा लोगों की मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें मेक्सिको (295,155), रूस (275,824), पेरू (201,360), यूके (146,055), इंडोनेशिया (143,863), इटली (134,195), ईरान (130,200), कोलंबिया (128,780), फ्रांस (120,519), अर्जेंटीना (116,646) और जर्मनी (103,049) शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



