तालिबान की बढ़ती बर्बरता के बीच अफगानिस्तान के काबुल में एयरपोर्ट पर गुरुवार को हुए सीरियल ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों में मारे गए लोगों में कम से कम 28 तालिबान के सदस्य थे। मीडिया ने शुक्रवार को तालिबान के एक अधिकारी का हवाले से यह रिपोर्ट दी है। गुरूवार को काबुल हवाई अड्डे और उसके बाहरी इलाके को निशाना बनाकर कम से कम चार विस्फोट किए गए।
इस्लामिक स्टेट खुरासान आतंकवादी समूह ने कथित तौर पर हमलों की जिम्मेदारी ली है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार इन विस्फोटो में कम से कम 103 लोगों मारे गए है। इसमें 90 अफगानिस्तान के नागरिक और 13 अमेरिकी सैनिक शामिल हैं। जबकि अन्य मीडिया ने 150 से अधिक लोगों के घायल होने की रिपोर्ट दी हैं। बता दें कि अफगानिस्तान में दो आत्मघाती हमलावरों और बंदूकधारियों द्वारा काबुल हवाई अड्डे के पास किए गए हमलों में कम से कम 60 अफगान नागरिकों और 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई।
अफगानिस्तान से अमेरिकी लोगों की वापसी के अभियान की निगरानी कर रहे जनरल फ्रैंक मैकेंजी ने कहा कि इन हमलों के बाद भी अमेरिका अपने नागरिकों एवं अन्य को अफगानिस्तान से निकालना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि हवाईअड्डे पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं और अफगानिस्तान से बाहर जाने के इच्छुक लोगों को लाने के लिए वैकल्पिक मार्ग इस्तेमाल किए जा रहे हैं। करीब 5,000 लोग हवाई अड्डे पर उड़ानों का इंतजार कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



